About

Wednesday, 29 October 2014

आईआईटी, कानपुर से एमबीए के लिए 13 जनवरी तक करें APPLY


एजुकेशन । आईआईटी कानपुर की ओर से सत्र 2015 तक के लिए एमबीए में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए एमबीए (सर्विस मैनेजमेंट और मैन्युफेक्चरिंग मैनेजमेंट) में स्पेशलाइजेशन कराया जाएगा। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2014 में हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट्स ही इस प्रोग्राम के लिए अप्लाइ कर सकते हैं, क्योंकि कैट के स्कोर के आधार पर ही इसमें एडमिशन दिया जाएगा।

इस प्रोग्राम में अप्लाइ करने की लास्ट डेट 13 जनवरी 2015 है। शॉर्टलिस्ट होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट 10 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी। ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू 19 से 22 मार्च के बीच होंगे।

महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस नहीं होगी जबकि सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए फीस 1600 रुपए है। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए फीस 800 रुपए है। कैंडिडेट्स वेबसाइट www.iitk.ac.in से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं