बीयू ने सत्र 2013-14 की बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 नवंबर तक चलेगी। विवि ने परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे रहेगा।
परीक्षा में करीब 1050 छात्र शामिल होंगे। विवि ने बीफार्मा के सातवें सेमेस्टर की भी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर से शुरू होगी और 5 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे रखा गया है।






