About

Saturday, 18 October 2014

मैनिट भोपाल में ‘टेक्नोसर्च-2014’, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया उदघाटन



भोपाल। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में शुक्रवार से टेक्निकल ईवेंट ‘टेक्नोसर्च-2014’ की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय इस ईवेंट के पहले दिन सेंट्रल इंडिया के 100 इंजीनियरिंग कॉलेजेस के स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम का इनॉग्रेशन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कैंपस में स्टूडेंट्स के लिए बनाए गए शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मैनिट रोल्टा इंक्यूबेशन सेंटर भी विजिट किया।

हुए रोबो बेस्ड इवेंट्स
ईवेंट में रोबो फीफा और मड वॉरियर सागा जैसे रोबो बेस्ड इवेंट्स हुए। मड वॉरियर सागा में ट्रैक पर 14 हर्डल्स बनाए गए। इसमें स्लोप के साथ सैंड और रोलर जैसे हर्डल्स थे। इसके अलावा फन एक्टिविटीज में ह्यूमन फूसबॉल के साथ स्टूडेंट्स ने आइसक्रीम स्टिक से विभिन्न आकृतियां बनाईं। आर्किटेक्चर के स्टूडेंट्स ने सीएस डिपार्टमेंट की वॉल पर कलरिंग की। इस मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर जिगर पंड्या के एक्सपर्ट लैक्चर का भी आयोजन किया गया।

जॉब सीकर नहीं, जॉब गिवर बनें
इस मौके पर सीएम चौहान ने कहा, ‘अब जमाना जॉब का नहीं है। नौकरी करने के बजाय दूसरों को रोजगार देने के बारे में सोचें। मप्र सरकार युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाख से एक करोड़ रुपए तक का लोन दे रही है। इसके तहत हम डिजाइनिंग में मदद करने के साथ ही मार्केटिंग में भी मदद करेंगे।' उन्होंने जानकारी दी कि स्टूडेंट्स www.ideasforcm.net पर अपने आइडियाज भेजकर सीएम से सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपए की लागत से वेंचर कैपिटल फंड भी तैयार किया जा रहा है।