About

Tuesday, 21 October 2014

MP: मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस, बीडीएस की परीक्षा अगस्त में


भोपाल- मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की वार्षिक परीक्षाओं का एकेडमिक कैलेंडर तैयार हो गया है। परीक्षाएं अगले साल अगस्त में होंगी। इसके लिए कॉलेज के डीन को छात्रों के परीक्षा फाॅर्म 15 जुलाई तक यूनिवर्सिटी को भेजने होंगे। यह निर्णय शनिवार को मध्यप्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर की कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया।

कुलपति डॉ. डीपी लोकवानी ने मेडिकल और डेंटल की परीक्षाओं को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यक्रम के अनुसार कराने के लिए यूनिवर्सिटी का एकेडमिक कैलेंडर बनाया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज संचालक मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में विभिन्न कोटे से एडमिशन लेने वाले छात्रों की लिस्ट 30 नवंबर तक भेजेंगे।

इन छात्रों की लिस्ट का मिलान एमसीआई को भेजी गई लिस्ट से होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार लिस्ट कॉलेज डीन को 31 दिसंबर तक भेजेंगे। इस लिस्ट में शामिल छात्रों की प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षाएं जून में होगी।